Doordrishti News Logo

बाइक सवार युवक पर पाइप- तलवारों से हमला

घायल युवक को कराया एमडीएम अस्पताल में भर्ती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक सवार युवक पर पाइप- तलवारों से हमला। शहर में रविवार की सुबह छह बजे अपने दोस्त मोहसिन के साथ दल्ले खां की चक्की से पांचवीं रोड जा रहे शाहरुख पर बदमाशों ने 12वीं रोड चौराहे पर लाठी-सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। शाहरुख को गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सरदारपुरा पुलिस ने घायल शाहरुख के भाई नादिर खान की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। इसमें वसीम,बरकत,प्रिंस,शौकत उर्फ भासा,इस्हाक कुरैशी और जावेद उर्फ टाइगर को नामजद किया है। मामले की जांच थानाधिकारी जयकिशन सोनी कर रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

ट्रेन में मिडिल बर्थ को लेकर रेलवे की एडवाइजरी जारी

नादिर ने रिपोर्ट में बताया कि शाहरुख व मोहसिन दल्ले खां की चक्की से पांचवीं रोड जाने के लिए रवाना हुए। जब यह दोनों बारहवीं रोड चौराहा स्थित मंदिर के पास पहुंचे। तब पीछे से दो कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने शाहरुख की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। शाहरुख व मोहमिन नीचे गिर गए। शाहरुख भागने लगा तो दूसरी कार में सवार शौकत उर्फ भासा ने अपनी कार में शाहरुख को टक्कर मार गिरा दिया। दोनों कारों में सवार बदमाश नीचे उतरे। वसीम व प्रिंस के हाथों में तलवारें थी। उन्होंने शाहरुख को जान मारने की नियत में लोहे के पाइप और तलवारों से हमला किया। मोहसिन के भी पांवों में फ्रैक्चर हुआ है।