बंगाल विजय का जश्न: जोधपुर भाजपा कार्यालय में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे
- भव्य आतिशबाजी,फूल-मालाओं से स्वागत
- बंगाली प्रवासियों ने भी किया अभिनंदन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बंगाल विजय का जश्न: जोधपुर भाजपा कार्यालय में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न शुक्रवार को जोधपुर भाजपा प्रधान कार्यालय,एम्स रोड पर दिखा। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और शहर विधायक अतुल भंसाली का गर्मजोशी से स्वागत किया। भव्य आतिशबाजी और फूल-मालाओं के बीच ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजे।
महिला ने लगाया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो भेजने का आरोप
मंच पर दिग्गज,स्वागत में बंगाली प्रवासी भी
मंच पर केंद्रीय मंत्री शेखावत, विधायक अतुल भंसाली,जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,पूर्व महापौर राजेंद्र गहलोत, घनश्याम ओझा,जैसलमेर जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा मौजूद थे। खास बात यह रही कि जोधपुर में काम करने वाले बंगाल के प्रवासी,जिन्होंने हालिया चुनाव में वोट डालकर लौटे,उन्होंने भी शेखावत-भंसाली का स्वागत किया। बंगाल प्रचार में गए राजेश कच्छवाह,मनीष शर्मा,शुभम हंस जैसे कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन हुआ।
शेखावत भावुक: 22 साल की कार्यकर्ता की हत्या,50 हजार निर्वासित हुए
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने 822 साल के इतिहास से बात शुरू की। बख्तियार खिलजी से औरंगजेब, अंग्रेजों से कांग्रेस-कम्युनिस्ट- तृणमूल तक का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार राष्ट्रवादी- हिंदुत्व की सरकार बनी है।
2016 का दौर याद कर उनका गला रुंध गया
मंच पर 10 नेता,सामने 5 सुनने वाले। लोग डर से घर तक छोड़ने नहीं आते थे। उन्होंने 22 साल की युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र किया। बताया कि 50,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को घर छोड़कर मजदूरी करनी पड़ी। “TMC के गुंडे कहते थे नाक रगड़ो, भाजपा छोड़ो। मैंने सैकड़ों को दिल्ली आवास पर शरण दी।
अमित शाह ने खुद की सुरक्षा हटाई
शेखावत ने बताया कि 2 लाख CRPF जवान तैनात किए गए। अमित शाह ने अपनी सुरक्षा के जवान भी बंगाल भेज दिए। उनके आवास पर सिक्किम पुलिस थी। उन्होंने इसे संघीय ढांचे और संविधान बचाने का चुनाव’ बताया।
राम-रावण युद्ध जैसा था संघर्ष
ममता शासन को रावण राज बताते हुए कहा, राम ने वानर सेना से रावण हराया,वैसे ही भाजपा ने डरी जनता में श्लोक संग्रह से आत्म विश्वास जगाया। उत्तर बंगाल की 28 सीटों पर कैलाश चौधरी और CM भजनलाल शर्मा के परिश्रम की सराहना की। कहा बंगाल अब विकसित भारत 2047 का केंद्र बनेगा। यह जीत उन अनाम कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने झंडा झुकने नहीं दिया।
अतुल भंसाल: 250 कार्यकर्ताओं ने 2.5 महीने बंगाल में डेरा डाला
शहर विधायक भंसाली ने कहा कि यह जनविश्वास की जीत है। 250- 300 कार्यकर्ता ढाई महीने घर छोड़कर भय के माहौल में प्रचार करते रहे। अमित शाह की मॉनिटरिंग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष पालीवाल: मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि बंगाल की जीत PM मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली। जोधपुर के नेताओं-कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ता,मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी,पार्षद मौजूद थे। सभी ने संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया।
ये थे प्रमुख उपस्थित
नरेंद्र कच्छवाह,जगतनारायण जोशी,इंद्रा राजपुरोहित,शशि प्रकाश प्रजापत,ओमप्रकाश दैया, प्रतिपाल वालेचा,गौरव जैन,सुनील भाटी,रवि गहलोत,शिवकुमार सोनी,गीता भाटी,माधवी सोलंकी, वरुण धाणदिया,अजय त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।
