जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव
महेंद्रगढ़ स्टेशन पर बदला आगमन-प्रस्थान समय
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-गोरखपुर- जोधपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 04829/04830 के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया है।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि बदलाव विशेष रूप से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर किया गया है। ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल अब महेंद्रगढ़ स्टेशन पर रात 1.05 बजे पहुंचेगी और 1.07 बजे रवाना होगी। वहीं 04830 गोरखपुर- जोधपुर स्पेशल शाम 5.39 बजे पहुंचेगी तथा 5.41 बजे प्रस्थान करेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव दो मिनट रहेगा।
AI से स्मार्ट होगा रेलवे रिजर्वेशन
इस विशेष ट्रेन का संचालन 21 मई से 9/10 जुलाई तक साप्ताहिक रूप से किया जाएगा। ट्रेन जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार शाम 4.15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन मेड़ता रोड,डेगाना,चूरू, सादुलपुर,लोहारू,रेवाड़ी,दिल्ली कैंट,गाजियाबाद,मुरादाबाद,बरेली,लखनऊ चारबाग और अयोध्या सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

