Doordrishti News Logo

आरसीए एडहॉक कमेटी ने किया बरकतुल्लाह खां स्टेडियम का दौरा

स्टेडियम में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मैचों को लेकर संभावनाएं तलाशी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरसीए एडहॉक कमेटी ने किया बरकतुल्लाह खां स्टेडियम का दौरा। आरसीए एडहॉक कमेटी ने आज बरकतुल्लाह खां स्टेडियम का दौरा किया। टीम ने आरसीए की आगामी क्रिकेट प्रतियोगिताओं व बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन व बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में मैचों की मेजबानी के लिए स्टेडियम का निरीक्षण किया।

एडहॉक कमेटी ने बरकतुल्लाह खां स्टेडियम के पवेलियन व अन्य ब्लॉक्स,क्रिकेट ग्राउंड,विकेट्स, अकादमी की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया। स्टेडियम को बीसीसीआई व राज्य स्तरीय मैचों की मेजबानी,आयोजन के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मापदंडों पर विचार किया। इस दौरान आरसीए के पदाधिकारी व क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

गोटन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प अंतिम चरण में

25 मई से शुरू होगी प्रतियोगिताएं
आरसीए एडहॉक कमेटी द्वारा राज्य में आईपीएल के आयोजन व विभिन्न जिला संघों के अनुरोध पर राजस्थान के आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र की सीनियर कॉल्विन शील्ड व अन्य गतिविधियां 25 मई से आयोजित की जाएगी। 2 जून से सीनियर महिला राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता,5 जून से अंडर 19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता,20 जून से अंडर 16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता व 1 जुलाई से अंडर 23 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करेगी।

इससे राज्य के विभिन्न आयु वर्ग के युवा पुरुष-महिला खिलाडिय़ों को आरसीए की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर बीसीसीआई के आगामी क्रिकेट सत्र 2026-27 से पूर्व तैयारियों के लिए आवश्यक समय व प्लेटफार्म मिलेगा।

Related posts: