Doordrishti News Logo

साल भर पहले किशोरी से गैंग रेप: वीडियो वायरल करने पर केस दर्ज आरोपी डिटेन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साल भर पहले किशोरी से गैंग रेप: वीडियो वायरल करने पर केस दर्ज आरोपी डिटेन। जिला पूर्व में एक किशोरी से गैंग रेप का मामला सामने आया। आरोपियों ने साल भर पहले गैंग रेप किया था। जिसका वीडियो वायरल कर दिया। सोमवार की रात को पीडि़ता का भाई और मां थाने पर पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को डिटेन किया। अब पूछताछ जारी है।

गोटन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प अंतिम चरण में

पुलिस के अनुसार गत साल मार्च महिने में एक किशोरी का सजातीय युवकों ने अपहरण कर किया और उसे एक बस्ती में लेकर गए थे। जहां पर एक युवक ने दुष्कर्म किया और दूसरे ने वीडियो बनाया था। घटना गत साल की होने से मामला दबा रहा। मगर हाल में किशोरी के भाई ने किसी युगल का वीडियो वायरल कर दिया। तब रेप आरोपियों ने किशोरी के भाई के पास में वीडियो भेज दिया।

सोमवार रात को किशोरी का भाई और मां थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने सामूहिक बलात्कार,पॉक्सो में केस दर्ज कर अब जांच कर रही है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने डिटेन किया है।

Related posts: