Doordrishti News Logo

35 साल पुरानी रंजिश में हुई वृद्ध की हत्या: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),35 साल पुरानी रंजिश में हुई वृद्ध की हत्या: मुख्य आरोपी गिरफ्तार। जोधपुर ग्रामीण के नाथडाउ गांव में तीन दिन पहले वृद्ध व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह 35 साल पुरानी रंजिश होना बताया गया है। अभियुक्त से घटना के संबंध में आगे पूछताछ की जा रही है।

जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि चामू के ग्राम नाथड़ाउ में 22 अप्रैल को दिन दहाड़े वृद्ध की हत्या की घटना हुई थी। मामला सुल्तानसिंह की तरफ से दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि 22 अप्रैल की शाम को मग सिंह राजपुरोहित निवासी नाथड़ाउ अपने सगे भतीजे सुल्तान सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कनोडिया पुरोहितान से अपने घर नाथडाउ जा रहे तब रास्ते में खेतसिंह पुत्र चैनसिंह निवासी कनोडिया पुरोहितान व अन्य द्वारा अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बोलेरों गाड़ी से टक्कर मारकर सुल्तान सिंह व उसके चाचा मग सिंह को नीचे गिराकर तलवार से ताबड़तोड़ से वार कर मग सिंह की हत्या कर दी थी।

नाराज भांजे ने मामा की कार को लगाई आग,केस दर्ज

मामले में खुलासे के लिए एएसपी भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन एवं बालेसर वृताधिकारी राजेन्द्रसिह के निर्देशन में थानाधिकारी हनुमान राम एवं डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर एफएसएल व एमओबी टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस की टीम ने अब मुख्य आरोपी नाथडाउ निवासी खेतसिंह पुत्र चैनसिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया है। उसने 35 साल पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए यह हमला किया था। अन्य आरोपियों के संबंध में अभियुक्त से पूछताछ जारी है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026