वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविंद शर्मा को भावभीनी विदाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविंद शर्मा को भावभीनी विदाई।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविंद शर्मा के इस माह सेवानिवृत्त होने पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम ने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया। उनके कार्यकाल में सामग्री प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य सफलता पूर्वक संपादित हुए,जिससे मंडल की कार्यप्रणाली को मजबूती मिली।

IIT जोधपुर का कमाल: कैंसर की जंग में स्मार्ट नैनो सुपरहीरो

इस अवसर पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने अरविंद शर्मा का साफा पहनाकर,माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,मुख्य परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार सहित सभी शाखाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अरविंद शर्मा का सरल स्वभाव, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण हमेशा सभी के लिए प्रेरणादायक रहेगा। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ मंडल को लंबे समय तक मिलता रहा।
कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई।

Related posts:

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026