नर्सेज संगठन का राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन में विलय

मेडतिया रहेंगे जिलाध्यक्ष

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नर्सेज संगठन का राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन में विलय। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेङतीया ने बताया कि जोधपुर नर्सेज के एक संगठन राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के जिलाध्यक्ष खेताराम चौधरी ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर अपने संगठन का राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन में विलय कर दिया।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन और राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत की सयुंक्त बैठक मथुरादास माथुर में आयोजित की गई जिसमें नर्सेज हित में खेताराम चौधरी ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर में विलय करने की घोषणा करने पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेडतिया और टीम ने इस फैसले का सम्मान करते हुए उनको राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन का दुपट्टा पहनाकर सम्मान और अभिनंदन कर बधाई दी।

खेताराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के वर्तमान जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरित होकर एवं नर्सेज हित में संगठन को मजबूती प्रदान करने, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए उन्होंने अपने गुट का विलय करने का निर्णय लिया।

हरहर महादेव से गूंजा केदारनाथ, कपाट खुले

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि खेता राम चौधरी के विलय के निर्णय का सभी नर्सेज सम्मान करते हैं,एकजुटता के इस कार्य से सभी अस्पतालों की नर्सेज का राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर संगठन में और ज्यादा विश्वास जगा है।

मेडतिया ने कहा कि संगठन नर्सेज को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए तो कार्य कर ही रहा है,साथ में विभिन्न गुटों को एकजुट करने का भी प्रयास कर रहा है। जिसके परिणामस्वरूप कुछ समय पूर्व एक अन्य गुट का राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर संगठन में विलय हुआ था और आज राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत संगठन द्वारा विलय कर एकजुटता के साथ कार्य करने का निर्णय लिया गया,जो कि नर्सेज के लिए हितकारी कदम है।

मेडतिया ने बताया कि नर्सेज के सभी संगठनों को एक मंच पर लाने का कार्य किया जा रहा है और निकट भविष्य में नर्सेज के सभी संगठनों को एक मंच पर लाकर चुनाव करवाये जाएंगे। आज की बैठक में मुख्य रूप से विजेंद्र सिंह मेड़तिया,गोपाल व्यास,बसंत रॉयल, सीमा जोशी,रवीन्द्र गुप्ता,नन्द लाल, खेताराम चौधरी,प्रेमलता चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, योगेन्द्र पूरी,श्रवण पटेल,गायत्री मेङतीया, रघुराज सिंह, नंदलाल,लोकेन्द्र सिंह,हेम लता चौधरी,महेंद्रपाल सिंह,तेजाराम मेघवाल आदि उपस्थित थे।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026