जोधपुर मंडल बना ग्रीन पावरहाउस
- सोलर से बचेंगे सालाना 24.82 लाख यूनिट
- लागत भी घटेगी
- रेलवे का हरित कदम
- 1700 kWp सोलर प्लांट शुरू -पृथ्वी दिवस पर DRM ने दिया स्वच्छता का संदेश
- 1700 kWp सोलर चालू
- 150 kWp पाइपलाइन में
- जोधपुर रेल मंडल करेगा करोड़ों की बिजली बचत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल बना ग्रीन पावरहाउस।जोधपुर रेल मंडल अब ग्रीन एनर्जी का पावर हाउस बन गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 2025-26 में मंडल ने
1700 किलोवाट (1.7 मेगावाट) की क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट (सौर ऊर्जा संयंत्र) लगा दिए गए हैं और वे अब बिजली उत्पादन करने के लिए पूरी तरह तैयार हो गए हैं।
NDA में सरदाना का परचम: एक साथ 11 विद्यार्थियों का चयन
यह होगा फायदा
बिजली की बचत:-
इन प्लांट से हर साल करीब 24.82 लाख यूनिट बिजली बचेगी।
लागत में कमी
रेलवे का बिजली बिल घटेगा।
पर्यावरण को राहत
कार्बन उत्सर्जन कम होगा और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।
और आ रहा है
इसके अलावा 150 kWp के सोलर प्लांट भी कई जगह लग चुके हैं। इनकी कमिश्निंग का काम तेजी से चल रहा है। चालू होते ही उत्पादन क्षमता और बढ़ जाएगी।
पृथ्वी दिवस पर संदेश
DRM अनुराग त्रिपाठी ने कहा, पृथ्वी हमारे अस्तित्व का आधार है। इसकी सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। स्वच्छता और ऊर्जा के प्रति सजग रहकर ही हम अगली पीढ़ी को बेहतर माहौल दे सकते हैं। रेलवे के ग्रीन एनर्जी के प्रयास इसी संकल्प का हिस्सा हैं।
उन्होंने सभी से स्वच्छ,हरित और सतत भविष्य बनाने में योगदान की अपील की। जोधपुर मंडल का यह कदम बाकी मंडलों के लिए भी मिसाल बनेगा।
