Doordrishti News Logo

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य से दो ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य से दो ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी। भुसावल मंडल के भुसावल- बडनेरा रेलखंड पर पारस,गायगांव और अकोला स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

वंदे भारत सहित कई ट्रेनें आज परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा। जिसके तहत ट्रेन संख्या 22723,नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस जो 23 अप्रैल को नांदेड़ से रवाना होगी वह अकोला स्टेशन पर करीब 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 17605, काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस जो 22 अप्रैल को काचीगुड़ा से प्रस्थान करेगी वह अकोला स्टेशन पर लगभग 30 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।