Doordrishti News Logo

वंदे भारत सहित कई ट्रेनें आज परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वंदे भारत सहित कई ट्रेनें आज परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मदार-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते शुक्रवार को साबरमती- जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि रानी- खीमेल स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 638 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण इस रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

भगत की कोठी-सीएसएमटी एकतरफा स्पेशल ट्रेन 18 को

वंदे भारत भी बदले मार्ग से चलेगी
गाड़ी संख्या 12462,साबरमती- जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 17 अप्रैल को वाया मेहसाणा-भीलड़ी- लूनी होकर संचालित की जाएगी।

इन ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित
ट्रेन संख्या 14707, हनुमानगढ़- दादर रणकपुर एक्सप्रेस 17 अप्रैल व ट्रेन संख्या 20944,भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 17 अप्रैल को वाया लूनी-भीलड़ी- मेहसाणा संचालित होंगी।

इसी तरह 16 अप्रेल को रवाना हुई ट्रेन संख्या 20943,बांद्रा टर्मिनस- भगत की कोठी सुपरफास्ट और 15 अप्रेल को रवाना हुई ट्रेन संख्या 20694,बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या संख्या20496,हडपसर- जोधपुर एक्सप्रेस 16 अप्रैल,ट्रेन संख्या 19223, साबरमती- जम्मूतवी रेलसेवा 17 अप्रैल को वाया मेहसाणा-भीलड़ी-लूनी संचालन किया जाएगा।

परिवर्तित मार्ग पर अतिरिक्त ठहराव
इन सभी ट्रेनों का ठहराव पाटन, भीलड़ी,मारवाड़ भीनमाल,जालोर एवं समदड़ी स्टेशनों पर किया जाएगा।