भगत की कोठी-सीएसएमटी एकतरफा स्पेशल ट्रेन 18 को
ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगत की कोठी- सीएसएमटी एकतरफा स्पेशल ट्रेन 18 को। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भगत की कोठी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है।
एम्स जोधपुर में अब भर्ती मरीजों के लिए अलग कैशलेस काउंटर
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 04811,भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल 18 अप्रेल शनिवार को सुबह 5.40 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर रात्रि 12.40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 15 स्लीपर,3 जनरल एवं 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह एकतरफा स्पेशल ट्रेन मार्ग में लूनी,समदड़ी,मोकलसर, जालोर,मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा,भीलड़ी,महेसाना,साबरमती,वडोदरा,भरूच,उधना,वसई रोड, ठाणे एवं दादर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से मुंबई रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ग्रीष्मावकाश के दौरान काफी राहत मिलेगी।
