एम्स जोधपुर में अब भर्ती मरीजों के लिए अलग कैशलेस काउंटर

  • AIIMS जोधपुर में ‘आयुष्मान संवाद’ शुरू
  • 60% मरीजों को कैशलेस इलाज -AIIMS जोधपुर ने लॉन्च की आयुष्मान गाइडबुक और मेडी पैकेज ऐप
  • इलाज के पैसे की टेंशन खत्म -AIIMS जोधपुर में आयुष्मान पखवाड़ा शुरू
  • पुलिस कमिश्नर ने खोला नया काउंटर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एम्स जोधपुर में अब भर्ती मरीजों के लिए अलग कैशलेस काउंटर। AIIMS जोधपुर में मंगलवार को ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ की शुरुआत हुई। मकसद एक ही है कि कोई भी मरीज पैसों की कमी से इलाज से वंचित न रहे।

कार्यकारी निदेशक प्रो.डॉ.गोवर्धन दत्त पुरी ने ‘आयुष्मान संवाद’ लॉन्च किया। ओपीडी हॉल में मरीजों को AB-PMJAY, MAA योजना, CGHS, ECHS जैसी स्कीम्स की पूरी जानकारी दी गई।

सेंट्रल जेल में बाथरूम के पीछे कचरे में मिला मोबाइल और दो सिम कार्ड

पखवाड़े की 4 बड़ी सौगात:

नया कैशलेस काउंटर
IPD में भर्ती मरीजों के लिए अलग ‘आयुष्मान कैशलेस काउंटर’ शुरू, पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने उद्घाटन किया। अब कागज और क्लेम का झंझट कम होगा।

आयुष्मान गाइडबुक
मरीजों के लिए आसान भाषा में पुस्तिका लॉन्च। इसमें लिखा है- कौन पात्र है,कौन से कागज चाहिए, इलाज कैसे मिलेगा।

मेडी पैकेज ऐप
IT सेल ने नया ऐप बनाया। इससे पैकेज कोड,इंश्योरेंस और क्लेम का काम तेज होगा। पारदर्शिता बढ़ेगी, देरी घटेगी।

जागरूकता स्किट
टीम ने नाटक के जरिए मरीजों को बताया कि समय पर इलाज और सही जानकारी कितनी जरूरी है।

आंकड़े जो भरोसा देते हैं
डॉ.पुरी ने बताया कि रोजाना 7000 OPD, 250-300 इमरजेंसी मरीज आते हैं। 50-60 भर्ती होते हैं। इनमें 60% मरीज आयुष्मान या अन्य योजनाओं से कैशलेस इलाज ले रहे हैं। बाकी 40% को भी संस्थान की दूसरी कल्याणकारी योजनाओं से मदद मिलती है।

क्या-क्या फ्री
PMJAY में 5 लाख,MAA योजना में 25 लाख तक का इलाज कैशलेस। कॉक्लियर इम्प्लांट, लिवर-किडनी-बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी महंगी सर्जरी भी फ्री हो रही हैं।

2025-26 में असर:- AB-PMJAY में 450 और MAA योजना में 41,616 मरीजों का फ्री इलाज हुआ।

पुलिस कमिश्नर ने नशामुक्ति के लिए AIIMS और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल की सलाह भी दी। कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अभिषेक भारद्वाज,नोडल अधिकारी डॉ.अनुभव गुप्ता, ECHS और BSF के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Related posts: