Doordrishti News Logo

सुसाइड के इरादे से कायलाना झील पर पहुंचा युवक

घरेलु परेशानी के चलते मानसिक अवसाद में आया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सुसाइड के इरादे से कायलाना झील पर पहुंचा युवक। शहर के कायलाना झील पर बुधवार की देर शाम एक युवक सुसाइड करने के इरादे से पहुंचा। बाद में पता लगने पर उसे बचा लिया गया और घरवालों को सूचना दी गई। बताया गया कि युवक मानसिक अवसाद में था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरअसल फलोदी जिले के मोखेरी का रहने वाला 23 साल का एक युवक मानसिक अवसाद के चलते जोधपुर पहुंचा और कायलाना झील पर आकर सुसाइड का प्रयास किया। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर राजीव गांधी थाना के पुलिस चौकी कायलाना झील के कांस्टेबल दिनेश सोढा ने तुरंत गोताखोरों को कॉल किया।

रेलवे पुलिस ने सात साल से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा

कॉल करने पर गोताखोर भरत चौधरी व उनकी टीम के गणेश, ओमप्रकाश,लक्ष्मण,कानाराम भागी आए। इधर-उधर ढूंढ़ा तब युवक कायलाना झील के पानी के किनारे पर रो रहा था और फोन पर बात कर रहा था। तब गोताखोर भरत चौधरी वह गणेश वह दिनेश सोढ़ा ने उसको संभाला।

युवक को पुलिस चौकी लेकर आए जहां पूछताछ में पता लगा कि युवक घरेलू परेशानियों के चलते वह सुसाइड के इरादे से यहां आया है। उसने फोन कर घरवालों को बताया कि वह झील में आत्महत्या करने आया है। उसके घर वालों ने कंट्रोल रूम में फोन किया। बाद में पुलिस नियंत्रण कक्ष से राजीव गांधी नगर पुलिस को सूचना दी गई। इस पर हरकत में आई पुलिस ने उसे बचा लिया। युवक से समझाइश कर राजी खुशी उसके परिजन के साथ भेजा गया।

Related posts: