दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के राजीव गांधी नगर और विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र में दो युवकों ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुुपुर्द किए।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि चवनला बेरा बड़ली नेड चौखा निवासी शेरसिंह पुत्र उम्मेद सिंह सांखला ने दर्ज कराए मर्ग में बताया कि उसका भाई 20 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र बीरम सिंह मिर्गी की बीमारी के चलते अवसाद में आकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका अस्पताल में उपचार भी चल रहा था और परिजन उसे अहमदाबाद ले जाने वाले थे। मगर उससे पहले उसने फँदा लगाकर जान दे दी।
चोरी की गाड़ी को नीली बत्ती लगाकर एंबुलैंस के रूप में चलाया
विवेक विहार पुलिस ने बताया कि मोटलावास दातारामगढ़ सीकर हाल कुड़ी सेक्टर 14 निवासी राम निवास पुत्र भगवानपुरी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई 26 वर्षीय कमलेशपुरी ने घर में फंदा लगा लिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
