अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित।संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (RNA) एवं नर्सिंग ऑफिसर बैच 2025 के संयुक्त तत्वावधान में मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 78 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

शिविर मे चिकित्सा विभाग के कार्मिको एवं अन्य युवाओं ने रक्तदान किया। मथुरादास माथुर अस्पताल,अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित,उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ मोहन मकवाना,उप अधीक्षक डॉ पुष्प परमार,नर्सिंग अधीक्षक कंचन रावल एवं रुक्मणी रावल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि संगठन एवं 2025 बैच के नर्सिंग ऑफिसर के कार्यकर्ताओं ने पिछले कई दिनों से शिविर को सफल करने हेतु दिन रात मेहनत कि है। कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एचएल मीणा,डॉ मनोज रेहड़ू,क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ राधेश्याम सहित कई अधिकारियों ने रक्त दाताओं का उत्साह वर्धन किया।

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

रक्तदाताओं में मुख्यरूप से डॉ श्याम सुंदर,डॉ कमलेश,सुरेन्द्र चौधरी,फारूक मेहर,डॉ विजय खींची,रमेश सामरिया, चन्द्र प्रकाश आसेरी,हंसराज बंशीवाल, खीमराज परिहार,रामदयाल चौहान, दीपसिंह राजपूत थे,सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में सहयोग के लिए ललित चौहान एवं अश्विन सहित कई कार्मिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नर्सेज एसोसिएशन के सहसचिव बसन्त रोयल ने किया। तेजाराम बामणिया,संतोष निर्मेश, प्रेमलता चौधरी,लीला भाटी,नर्सिंग परिहार,जगदीश जाट,संजय चौधरी, प्रियतम,पूनम भाटी,विनोद बम्बानिया, शंकर परिहार,मनीष राजपुरोहित,किशन दादालिया, सत्यवती,शाहबानो,नरेश नवल,मादुराम,अरविंद भवान्सा सहित नर्सेज एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित थे।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026