Doordrishti News Logo

नवआरक्षी प्रशिक्षु बैच 90-91 का दीक्षांत परेड समारोह 16 को

  • राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर होगा आयोजन
  • डीआईजी बिश्रोई लेंंगे परेड की सलामी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नवआरक्षी प्रशिक्षु बैच 90-91 का दीक्षांत परेड समारोह 16 को। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर 16 अप्रैल को नव आरक्षी प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 90-91 बैच के प्रशिक्षुओं को दीक्षांत में दीक्षा की शपथ दिलाई जाएगी। आरपीटीसी के डीआईजी देवेंद्र कुमार बिश्रोई मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में पुलिस बैड वादन,परेड निरीक्षण के साथ पारितोषिक का वितरण भी होगा।

डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

आरपीटीसी के प्रधानाचार्य आईपीएस डॉ.महावीर सिंह राणावत ने बताया कि 16 अप्रैल को नव आरक्षी प्रशिक्षु बैच 90-91 का दीक्षांत परेड समारोह होगा। इसमें आरपीटीसी के उप महानिरीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्रोई मुख्य अतिथि होंगे। उनके द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी। कार्यक्रम सुल्तान सिंह स्टेडियम आरपीटीसी में होगा। इसमें नव आरक्षी प्रशिक्षु बैच 90-91 बैच 25 के दीक्षार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढ़े सात बजे से होगा।

Related posts: