Doordrishti News Logo

हार्डकोर अपराधी पवन सोलंकी और उसका सहयोगी मनाली में होटल से गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाह और सोलंकी का जान की धमकी का वीडियो भी हुआ था वायरल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यू),हार्डकोर अपराधी पवन सोलंकी और उसका सहयोगी मनाली में होटल से गिरफ्तार। मण्डोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी पवन सोलंकी और उसके एक सहयोगी को हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित एक होटल से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में करीब 20 आपराधिक प्रकरण सामने आए हैं।

प्रकरण के अनुसार परिवादी रमेश कुमार से आरोपी द्वारा अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन कर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। राशि नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इस संबंध में पीडि़त रमेश कुमार ने पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। धमकी 11 मार्च की रात को वाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए बार बार दी जा रही थी।

शिकायत में बताया गया कि पवन सोलंकी पिछले एक माह से अलग-अलग नंबरों के जरिए लगातार धमकियां देकर रुपये ऐंठने का प्रयास कर रहा था। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि तय समय तक 10 लाख रुपए नहीं दिए गए तो बाद में 50 लाख रुपए देने पर भी जान नहीं छोड़ेगा। पीडि़त ने यह भी बताया कि 6-7 वर्ष पूर्व भी आरोपी द्वारा जमीन कब्जे को लेकर उसे परेशान किया गया था।

डेगाना-मेड़ता रोड रेलखंड पर दो दिन सड़क यातायात रहेगा बंद

सोलंकी और राहुल कच्छवाह के बीच गैंगवार की आशंका का वीडियो वायरल 
इसके अलावा आरोपी पवन सोलंकी और पुलिस थाना माता का थान के हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छावाहा के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो भी वायरल हुआ था। दोनों के बीच संभावित गैंगवार की सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज, डीसीपी पूर्व मनीष चौधरी के निर्देशानुसार एवं एडीसीपी वीरेंद्र सिंह राठौड़,एसीपी मंडोर अनिल शर्मा के सुपरविजन और मंडोर थानाधिकारी किशनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी हार्डकोर अपराधी पदाला बेरा मंडोर निवासी पवन सोलंकी पुत्र लालसिंह एवं उसके सहयोगी उदयपुर के हिरण मगरी स्थित चाणक्यपुरी निवासी करण पुत्र दिलीप को मनाली होटल से दस्तयाब कर अब गिरफ्तार किया।

पुलिस टीमें उसे ढूंढते पहुंची :-
पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपी की तलाश जयपुर,दिल्ली,चंडीगढ़, अंबाला,हरिद्वार होते हुए मनाली (जिला कुल्लू) तक की। बाद में यह लोग होटल में किराया का कमरा लेकर ठहरे हुए मिले।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026