एमआर ने किराए के मकान में लगाया फंदा
पिता का आरोप महिला करती थी परेशान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमआर ने किराए के मकान में लगाया फंदा।शहर के झालामंड स्थित नवदुर्गा कॉलोनी खेतेश्वर नगर में किराए पर रहने वाले एक एमआर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। श्रीगंगानगर से आए पिता ने पुत्र को किसी महिला द्वारा परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया और केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुुपुर्द कर दिया। मृतक ने इसी महिने नवदुर्गा कॉलोनी में मकान किराए पर लिया था।
कुड़ी थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि मूलत: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ हाल नवदुर्गा कॉलोनी खेतेश्वर नगर में रहने वाले 28 साल के सिमरनजीत सिक्ख पुत्र बलजीत सिंह ने यहां 17-18 मार्च की रात में अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह यहां जोधपुर में एमआर था। अपने दो तीन दोस्तों के साथ उक्त मकान में किराए पर रहता था। वक्त घटना दोस्त नहीं थे और गांव गए हुए थे। उसे रात को किसी दोस्त द्वारा फोन किया गया तो उसने फोन नहीं उठाया। बाद में पड़ौसी को फोन कर इसकी जानकारी दी गई। तब पड़ौसी ने आकर दरवाजा खटखटाया मगर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस को सूचना मिली।
फसल छिड़काव के बाद कृषक की बिगड़ी तबीयत,मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तब सिमरनजीत सिंह फंदे पर लटका मिला। उसने पतली कंबल से फंदा लगाया था। बाद परिजन को सूचना दी गई। जोधपुर पहुंचे उसके पिता बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र को कोई महिला ब्लैकमेल कर तंग और परेशान कर रही थी, जिस वजह से उसने फंदा लगाया है। मौके से पुलिस को कोई को सुसाइड नोट नहीं मिला। महिला का पता लगाया जा रहा है।
