सब्जी मंडी परिसर में रील बनाते बोलेरो पलटी
वायरल वीडियो पर चालक के खिलाफ केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सब्जी मंडी परिसर में रील बनाते बोलेरो पलटी।शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी परिसर में रात के समय में एक बोलेरो कैंपर पलटी खा गई थी। जिसका वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था। आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि उसका चालक व साथी रील बनाने के चक्कर में बोलेरो को अनियंत्रित कर चला रहे थे। जो किसी की जान जाने का सबब बन सकता था। एएएसआई ने बोलेरो कैंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल गाड़ी बरामदगी के प्रयास जारी है। गाड़ी को सीज किया जा सकता है।
दरअसल दो दिन पहले महामंदिर सब्जी मंडी परिसर में रात के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पता लगा कि उसका चालक रील बनाने के लिए बोलेरो को मंडी परिसर तेज साउण्ड के साथ चला रहा था। बाद में यह बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई थी। हालांकि वक्त घटना मंडी परिसर में ज्यादा लेाग नहीं थे, अन्यथा कोई दूसरा हादसा भी हो सकता था। मामला संज्ञान में आने पर अब महामंदिर थाने के एएसआई अमराराम की तरफ से बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

