खेत में सो रही भेड़ बकरियों पर गिरा विद्युत तार,57 भेड़ बकरियों की मौत
पीड़ित परिवार का रोरो कर बुरा हाल
चामुंडेरी/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), नाना थाना क्षेत्र के भीमाना डागफली में हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरने से 57 भेड़ बकरियां की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद पशुपालक परिवार के चार सदस्यों ने भाग कर जान बचाई। घटना रात 2 बजे बाद की बताई जा रही है।
विद्युत लाइन टूटने की सूचना प्रशासक प्रतिनिधि दीपाराम गरासिया से मिलते ही विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा व लाइनमैन करण सिंह गुर्जर ने तुरंत विद्युत सप्लाई बंद करवाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा,हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान,कांस्टेबल कमलेश कुमार मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचे व भेड़ बकरियों के शवों को कब्जे में लेकर पशुपालन विभाग के चिकित्सा टीम को बुलाकर शवो का पोस्टमार्टम करवाया।
भीमाना चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान ने बताया कि खेत मालिक जोताराम पुत्र देवाराम गरासिया निवासी डाग फली भीमाना के खेत पर 2 दिन से पशुपालक हमीरा राम पुत्र बाबरा राम जाति देवासी वीरमपुरा भागल हाल निवासी गोरधनपुरा खेत में रहकर ही भेड़ बकरियों को चराने के लिए खेत मालिक की सहमति से खेत लिया था। देर रात को बकरियां खेत में बैठी थी,तभी विद्युत लाइन का तार टूटने से 11 भेड,46 छोटी बड़ी बकरियां करंट की चपेट में आ गई जिससे कि घटना स्थल पर ही कुल 57 भेड़ बकरियों की मौत हो गई।
विद्युत हादसे के दौरान पशुपालक का परिवार भी भेड़ बकरियों से कुछ ही दूरी पर था तार टूटने के साथ खेत की भूमि हवाई होने के चलते जमीन में फैले करंट से बचाव के लिए पशुपालक हमीरा राम देवासी ने अपने दो बेटों व पत्नी के साथ दूर भाग कर बचाई जान,भेड़ बकरियों की मौत के बाद पशुपालक परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जिनको स्थानीय लोग व पुलिस प्रसासक ढाढस देते नजर आए।
भीड़ में यात्री का पर्स चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार,जेवरात बरामद
भीमाना प्रशासक प्रतिनिधि दीपाराम गरासिया ने पशुपालक परिवार को विद्युत निगम से मुआवजा दिलाने के लिए थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा से मांग की पशुपालकों की मांग के मध्य नजर नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा से वार्ता कर पीड़ित पशुपालक परिवार को समय पर मुआवजा मिले को लेकर निर्देशित किया। इस पर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही क्लेम तुरंत ही निगम को भेज दिया जाएगा।
इस दौरान भीमाना प्रशासक प्रतिनिधि दीपाराम गरासिया, समाजसेवी सवाराम गरासिया, समाराम गरासिया,मांगीलाल गरासिया,सीमा राम गरासिया, सिंगाराम गरासिया,किशन लाल गरासिया,सोनाराम गरासिया सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि पशुपालक के परिजन भी मौजूद थे।
