शराब दुकानों पर पुलिस की बढ़ती सख्ती को लेकर 19 से अनिश्चितकालीन बंद का आहृान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब दुकानों पर पुलिस की बढ़ती सख्ती को लेकर 19 से अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान।जोधपुर जिले के सभी शराब अनुज्ञाधारीयों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सभी शराब अनुज्ञाधारियों ने पुलिस के बढ़ते हस्तक्षेप के कारण अपनी शराब की दुकान 19 मार्च से अनिश्चितकालीन बंद रखने का निर्णय लिया है और सभी दुकानों को बंद करके उनकी चाबियां जिला कलेक्टर को सुबह 10 बजे सुपुर्द किया जाएगा।
शराब संगठन के अध्यक्ष तेजाराम चौधरी ने बताया कि शराब दुकानों पर अनावश्यक पुलिस का हस्तक्षेप बढऩा,पुलिस द्वारा शराब खरीदने आने वालों की गाडिय़ों का चालान बनाना एवं उनको जबरदस्ती पकड़ कर 151 में बंद करना और समय से पूर्व पुलिस द्वारा सरकारी शराब ठेके पर आकर खड़े हो कर ग्राहकों में भय पैदा करना इससे शराब दुकानों की बिक्री बिल्कुल आधी हो गई है।
शराब संगठन जोधपुर अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि कोरोना काल के बाद वैसे भी शराब के ठेके बहुत घाटे में जा रहे हैं और ऊपर से राज्य सरकार की गारंटी का दबाव भी प्रति माह कर दिया गया है,आगे भी गारंटी उठाने में बहुत दिक्कत आ रही है। ऊपर से पुलिस की सख्ती के कारण शराब व्यवसाय को करने में असमर्थ है।
हिस्ट्रीशीटर पर जान की धमकी का आरोप
चौधरी ने बताया कि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए 19 मार्च को जोधपुर शहर की सभी शराब की दुकान को अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद करके इस सभी दुकानों की चाबियां जिला कलेक्टर को सौंप दी जाएगी। उन्हें आगे इन दुकानों को चलाने में असमर्थता जाहिर की है एवं विभाग अगर कोई मदद नहीं करता है तो सभी दुकानें विभाग को सौंप दी जाएगी।
