मेडिकल कॉलेज रोड पर बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल,दो गिरफ्तार
आरोपियों से पांच एंड्राइड फोन बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेडिकल कॉलेज रोड पर बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल,दो गिरफ्तार। शहर के मेडिकल कॉलेज रोड पर दो युवकों ने बाइक पर आकर राहगीर का मोबाइल लूट लिया। आरोपी भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों से बदमाशों की पहचान कर अब दोनों आरोपियों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच एंड्राइड फोन भी बरामद किए है जोकि लूट के बताए जाते है।
शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि ऊंटों की घाटी के पास सूरसागर निवासी अनोप सिंह पुत्र जवार सिंह ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह 9 मार्च को मेडिकल कॉलेज रोड से निकल रहा था। वह अपने फोन पर किसी से बात कर रहा था तब एक बाइक पर दो युवक आए और उसका मोबाइल लूट कर ले गए।
नव वर्ष पर खाटू श्याम की 500 प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियां निःशुल्क वितरित होंगी
उन्होंने बताया कि प्रकरण दर्ज कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान कर अब एलएल कॉलोनी छोटी ईदगाह के पास रहने वाले विशाल और संजय सी कॉलोनी निवासी सुल्तान को पकड़ा गया। आरोपियों से पांच एंड्राइड फोन भी मिले है जोकि संभवत: राहगीरों से लूटे गए है। अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
