Doordrishti News Logo

रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या C-218 बंद रहेगा।

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या C-218 बंद रहेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सालावास-हनवंत रेलखंड में रेलपथ अनुरक्षण कार्य के तहत समपार फाटक संख्या C-218 पर 15 से 19 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य किया जाएगा।

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि इस अवधि में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रेलपथ की गहरी छनाई का कार्य किया जाएगा तथा पैकिंग मशीन के माध्यम से ट्रैक पैकिंग की जाएगी। कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से समपार फाटक संख्या C-218 पर यातायात पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

इस दौरान आमजन के लिए यातायात को आरयूबी-16 के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे प्रशासन आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील करता है।