जोधपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा

सुरक्षित रख सकेंगे अपना सामान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध डिजिटल लॉकर सुविधा यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इस सुविधा के माध्यम से यात्री अपने सामान को सुरक्षित लॉकर में रखकर निश्चिंत होकर स्टेशन परिसर में अपने कार्य कर सकते हैं या शहर में भी जा सकते हैं।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जोधपुर स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की व्यवस्था की गई है। यात्री अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर लॉकर को सक्रिय कर सकते हैं तथा ऑन लाइन भुगतान के माध्यम से इसका उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा यात्रियों को उनके सामान की सुरक्षा के साथ सुविधा भी प्रदान कर रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्री डिजिटल पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करते हैं। इसके बाद यात्री एक बार पंजीकरण (नाम व ईमेल आईडी सहित) पूरा करते हैं और अपनी आवश्यकता के अनुसार लॉकर का आकार चुन सकते हैं। पैनल पर प्रदर्शित QR कोड को स्कैन कर भुगतान करने के बाद लॉकर उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाता है।

देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला

उन्होंने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए लाभदायक है जिन्हें ट्रेन के आगमन या प्रस्थान के बीच कुछ समय के लिए स्टेशन से बाहर जाना होता है। डिजिटल लॉकर सुविधा से यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा की चिंता से मुक्ति मिलती है।रेलवे द्वारा यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल डिजिटल इंडिया को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026