क्षेत्रीय डाक अदालत का आयोजन 24 मार्च को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),क्षेत्रीय डाक अदालत का आयोजन 24 मार्च को। भारतीय डाक विभाग के पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र में स्थित जोधपुर,सिरोही,पाली मारवाड़, जैसलमेर,नागौर,बाड़मेर,जालौर, चूरू,बीकानेर,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में डाक सेवाओं के उपभोक्ताओं के लिए क्षेत्रीय स्तर की डाक अदालत का आयोजन कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर में 24 मार्च को 11 बजे किया जायेगा।
तीन दिवसीय चेटीचन्ड मेला 20 से पुलिस आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन
सहायक निदेशक डाक सेवा ने बताया कि डाक सेवाओं से संबंधित शिकायत की निराकरण के संबंध में डाक मंडल स्तर पर हुई कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है,तो वह शिकायत संक्षिप्त विवरण के साथ 18 मार्च 2026 तक सहायक निदेशक डाक सेवाएं,कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर-342001,फोन-0291- 2430585,फेक्स-0291-2432703 या ई-मेल: pmg_jodhpur@ indiapost.gov.in पर क्षेत्रीय स्तर की डाक अदालत में प्रेषित कर सकते हैं।
