साथियों में विवाद होने पर की गई फायरिंग,एम्स में भर्ती घायल को नहीं आया होश
मंगलदीप कॉम्पलैक्स फायरिंग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साथियों में विवाद होने पर की गई फायरिंग, एम्स में भर्ती घायल को नहीं आया होश। शहर में पाल रोड स्थित मंगलदीप कॉम्पलैक्स में मंगलवार की शाम को फायरिंग केस में पुलिस ने अब नया खुलासा किया है। इसमें साथियों के बीच हुई फायरिंग की बात सामने आई है। जिसमें दो लोग घायल हुए थे। एक घायल अब भी बेहोश बताया जाता है जिसका एम्स चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस माामले की जांच कर रही है।
वंदे भारत सहित सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव व प्रशिक्षण की सुविधा अब जोधपुर में
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम को 4 से 4.15 बजे के बीच मंगलदीप कॉम्पलैक्स के फ्लैट नंबर 402 में यह घटना हुई। यहां किराये पर रहने वाले छोटूसिंह के पास उसके परिचित देवेन्द्र सिंह उर्फ मनु उर्फ मनसा और अनिल विश्नोई आए थे। इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देवेन्द्रसिंह ने अपने पास मौजूद पिस्टल से फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने चार से पांच राउंड फायर किए, जिससे छोटू सिंह के बाएं हाथ की बाजू में गोली लग गई,जबकि अनिल विश्नोई भी गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। छोटूसिंह को डालीबाई चौराहा स्थित त्रिनय अस्पताल में भर्ती कराया गया,जबकि अनिल को एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
छोटू सिंह करता है गैस पाइप लाइन ठेके का काम
पुलिस के मुताबिक छोटूसिंह ने बताया कि वह गैस पाइपलाइन के ठेके का काम करता है और तीनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। हालांकि फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल अनिल फिलहाल बेहोशी की हालत में होने से उसके बयान नहीं हो सके हैं।
फ्लैट के कमरे में मिले खाली खोल
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट और परिसर का निरीक्षण किया, जहां से फायरिंग के खाली खोल और अन्य साक्ष्य मिलने की संभावना जताई गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
दो लोगों को किया राउण्डअप
पुलिस ने प्रकरण में दो लोगों को भी राउण्डअप किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। जिस गाड़ी में घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे उसका भी पता लगाया जा रहा है।
