तीन दिवसीय चेटीचन्ड मेला 20 से पुलिस आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन दिवसीय चेटीचन्ड मेला 20 से पुलिस आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन। सोजती गेट के भीतरी क्षेत्र में प्राचीन झूलेलाल मंदिर में तीन दिवसीय चेटीचंड मेला 20,21और 22 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा। मंदिर के सचिव रामचंद्र चांदवानी व अध्यक्ष भगवान मुरझानी ने बताया है कि बाबा जयरामदास के सानिध्य में व झूलेलाल विकास सोसाइटी तथा बाबा नारूमल मंडली की ओर से भगवान झूलेलाल के तीन दिवसीय मेले में प्रतिदिन कई रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे।
वंदे भारत सहित सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव व प्रशिक्षण की सुविधा अब जोधपुर में
उन्होंने बताया कि तीनों दिन भगवान झूलेलाल की ज्योति प्रज्वलित कर बहिराणा साहिब का कार्यक्रम होगा। तीनों दिन आम लंगर प्रसादी का आयोजन होगा। बुधवार को जोधपुर पुलिस आयुक्त शरत कविराज एवं मन्दिर के सदस्यों ने तीन दिवसीय चेटीचन्ड उत्सव के बैनर का विमोचन किया है। इस अवसर पर मंदिर के सेवादारी एवं सदस्य भगवान मुरझानी, रामचंद्र चांदवानी, राजकुमार आसुदानी, रमेश खटवानी,गोरधन वीरवानी,राम देवानी आदि मौजूद थे।
