एमडीएमएच का हृदयरोग विभाग ओपीडी भवन में शिफ्ट

हृदयरोग ओपीडी का नवीनीकरण किया जा रहा है

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच का हृदयरोग विभाग ओपीडी भवन में शिफ्ट। मथुरादास माथुर अस्पताल के हृदय रोग विभाग की ओपीडी का नवीनीकरण का कार्य शुरू किया गया है। इसी के मद्देनजर कुछ दिनों के लिए इसे ओपीडी बिल्डिंग के दूसरी मंजिल में पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की ओपीडी में गुरुवार 12 मार्च से स्थानांतरित कर दिया गया है।

ऑटोमैटेड गन हाथ से नीचे गिरी दो युवक घायल

कार्डियक ओपीडी के रेनोवेशन के बाद पुनः उसी जगह मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जायेंगी।हृदय रोग विभाग में पिछले कुछ दिनों से ओपीडी अब सोमवार से शनिवार प्रतिदिन की जा रही है, पूर्व में ये सोमवार से शुक्रवार ही चलाई जा रही थी।

मरीजों के बढ़ते हुए भार को देखते हुए अब कार्डियक कैथ लैब भी 12 घंटे सुबह 8 से रात 8 बजे तक कार्यरत रहेगी,जिससे ज़्यादा से ज़्यादा मरीजों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा जल्दी से जल्दी दी जा सकेगी।