वेटेनरी अस्पताल कोल्डरूम का एसी आउटर चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वेटेनरी अस्पताल कोल्डरूम का एसी आउटर चोरी। शहर के रातानाडा पांच बत्ती स्थित पशुपालन विभाग के कोल्ड रूम के लिए लगा एसी आउटर चोरी हो गया। घटना 8 मार्च की है। संयुक्त निदेशक ने इस बारे में रातानाडा थाने में चोरी की रिपोर्ट दी।
रेस्टारेंट के कमरे से डेढ़ लाख रुपए चोरी
रातानाडा पुलिस ने बताया कि पशु पालन विभाग के सहायक निदेशक संजय कृष्ण व्यास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि विभाग के कोल्ड रूम के लिए एक एयर कंडिश्नर लगा हुआ है। 8 मार्च की रात को अज्ञात शख्स एसी का आउटर चोरी कर ले गया। रातानाडा थाने के एसआई जेठाराम अब जांच कर रहे हैं।
