Doordrishti News Logo

धुलण्डी पर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार

पांच नाबालिग निरूद्ध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धुलण्डी पर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार। प्रताप नगर सदर थाने के पीछे,के-सेक्टर में होली पर धुलण्डी के दिन गली में गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दहशत फैलाने के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांच नाबालिग को भी निरूद्ध किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है।

महिला का तीन साल तक यौन शोषण,आरोपी गिरफ्तार

प्रतानगर सदर थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि 3 मार्च को होली पर धुलण्डी के दिन में कुछ युवकों ने थाने के पीछे आए के- सेक्टर में गली में आकर दहशत फैलाई और गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की थी। गली में बच्चियों को डराया गया था। इस बारे में 4 मार्च को वहीं के रहने वाले धुरेंद्र उर्फ धर्मेंद्र गर्ग ने रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों इंद्रा कॉलोनी प्रतापनगर सदर थाने के पीछे रहने वाले देवराज और सुदेश को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही पांच बालकों को भी निरूद्ध किया गया है।

Related posts: