एमबीएम विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 19 को
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में होगा दीक्षांत समारोह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमबीएम विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 19 को। एमबीएम विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 19 मार्च 2026 को राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।एमबीएम यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी आर्किटेक्ट कमलेश कुम्हार ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं इस उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेंगे।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़कर अब 1450 रुपये प्रतिमाह-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
तीसरे दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए कुलगुरु प्रो.अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुलगुरु प्रो. अजय कुमार शर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह के दौरान बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) की 539, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर(बीआर्क) की 28,मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई) की 42,मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की 31,पीएचडी की 05 सहित कुल 645 उपाधियों का वितरण राज्यपाल विद्यार्थियों को करेंगे।
दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) के 13,बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) का 1,मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) का 1 सहित कुल 15 गोल्ड मेडल्स का वितरण भी किया जाएगा।
