अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम

पत्र सूचना कार्यालय का आयोजन

जयपुर/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम।पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान,उनकी उपलब्धियों तथा समाज में उनके महत्वपूर्ण स्थान को रेखांकित करना था। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, समानता और समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक अनुभव बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा,विज्ञान,प्रशासन, मीडिया,उद्यमिता तथा अन्य अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं और पहलें संचालित की जा रही हैं,जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर ही हम एक समतामूलक और प्रगतिशील समाज की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। उपनिदेशक धर्मेश भारती ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं,बल्कि महिलाओं के अधिकारों,सम्मान और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही है और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रांत स्तरीय वक्ता कार्यशाला आज

उन्होंने बताया कि महिलाओं की शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन पहलों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं के सम्मान, समानता तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।