प्रांत स्तरीय वक्ता कार्यशाला आज
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026
- कार्यशाला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रहेंगे मुख्य वक्ता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रांत स्तरीय वक्ता कार्यशाला आज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत जोधपुर प्रांत की वक्ता कार्यशाला का आयोजन शनिवार को प्रातः 9 बजे लघु उद्योग भारती भवन,डीजल शेड के सामने गली में किया जाएगा। कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे।
भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी राजकुमार, सदस्य,राष्ट्रीय प्रशिक्षण महाअभियान टोली,महेन्द्र बोहरा, गजेन्द्र ऑडिट,दशरथ सिंह शेखावत,विजय आचार्य,रघुनाथ नरेडी,अविनाश जोशी,रेवंत सिंह राजपुरोहित भी कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।
इस संबंध में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी के वक्ताओं को संगठन की विचारधारा,केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार रखने के लिए प्रशिक्षित करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और वक्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का मार्गदर्शन दिया जाएगा।
राष्ट्रीय दंत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
पालीवाल ने बताया कि कार्यशाला में जोधपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी,जिला सह- प्रभारी एवं जिला वक्ता अपेक्षित रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में जोधपुर शहर, सिरोही,जैसलमेर,पाली,बीकानेर शहर,बाड़मेर,बालोतरा,जालोर, बीकानेर देहात,जोधपुर देहात दक्षिण,हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर शहर,जोधपुर देहात उत्तर तथा नागौर देहात के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।
कार्यशाला के सफल आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी को विभिन्न जिम्मेदारी सौपी गई। इस बैठक में जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया, प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन, पवन आसोपा,पवन वैष्णव,माधवी सोलंकी,रमेश सांखला, हितेश व्यास,भेरू शर्मा,अशोक जांगिड़ मौजूद थे।
