Doordrishti News Logo

पालतू श्वान को पत्थर मारने पर कराया केस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पालतू श्वान को पत्थर मारने पर कराया केस। शहर के पुरानी पुलिस लाइन के पास में पालतू श्वान को पत्थर मारे जाने पर मालिक ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया है।

महिला की इंस्टग्राम आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट,फोटो वायरल की धमकी

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि पुरानी पुलिस लाइन के समीप रहने वाले दीक्षित सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 3 मार्च को उसका पालतू श्वान गली में विचरण कर रहा था। तब आसिफ मो.नाम के शख्स ने उस पर पत्थर फेंका और जिससे श्वान चोटिल हो गया। पुलिस ने घटना को लेकर दीक्षित सिंह की रिपोर्ट पर पशु क्रूरता का केस दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।