Doordrishti News Logo

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

स्व.शांतिदेवी ओझा की द्वितीय मासिक पुण्य तिथि पर होगा कैंप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को।महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लायंस क्लब जोधपुर वेस्ट एवं सारस्वत ब्राह्मण न्याति समाज सोसायटी,जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्व.शांतिदेवी ओझा की द्वितीय मासिक पुण्य तिथि के पर रविवार को नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

ई -23,शास्त्री नगर स्थित लायंस भवन में प्रात:10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस कैंप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी देना है। लायंस क्लब जोधपुर वेस्ट के अध्यक्ष लायन जितेन्द्र बोहरा ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में आयोजित इस शिविर में महिलाओं की नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच की जाएगी साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा।

युवक के गले से चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार

सारस्वत ब्राह्मण न्याति समाज सोसायटी अध्यक्ष रामकिशोर ओझा ने बताया कि स्तन कैंसर यदि प्रारंभिक अवस्था में पता चल जाए तो उसका सफल उपचार संभव है। इसलिए विशेष रूप से 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं,जिनके परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास रहा हो या जिन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी शंका हो,उन्हें इस जांच शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related posts: