होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान। वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बुधवार को रोटरी ब्लड बैंक में अपना 130 वां रक्तदान किया।
वंदे भारत सेवा संस्थान के प्रवक्ता किशन पुनिया ने बताया कि गोयल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को आपातकाल में ए पॉजिटिव एसडीपी की अवशयकता होने पर वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड को जानकारी मिली राठौड़ ने तुरंत अपने साथियों किशन पुनिया और विनोद आचार्य के साथ पहुंचकर मोर्चा संभाला और अपना 130 वां रक्तदान किया।
उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’
राठौड ने कहा कि जहां एक और सभी रक्तदाता होली के त्यौहार में व्यस्त हैं ऐसे में नियमित रक्तदाताओं की भी कमी हो जाती है। राठौड ने कहा कि वह अपने जीवन में 200 बार दान करना चाहते हैं।
