शहर में लगाए दो स्वास्थ्य जांच शिविर

जन औषधि सप्ताह का दूसरा दिन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में लगाए दो स्वास्थ्य जांच शिविर।भारत सरकार द्वारा जन औषधि सप्ताह पूरे देश में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जन औषधि सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार को जोधपुर शहर में कुल दो स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए,जिनमें पहला भगत की कोठी रेलवे स्टेशन स्थित जन औषधि केंद्र और दूसरा एम्स जोधपुर के सामने मेडिकल मार्केट स्थित जन औषधि केंद्र पर आयोजित किया गया।

इस नि:शुल्क हैल्थ चेकअप कैंप में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने मरीजों में मधुमेह व उच्च रक्तचाप की जांच कर उनको परामर्श दिया। जरूरतमंद रोगियों को जन औषधि केंद्र की ओर से मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर पीएमबीआई के नोडल ऑफिसर शुभम भार्गव व केंद्र संचालक सहित चिकित्साकर्मी उपस्थित थे। इन शिविरों की मदद से आम जन में भारत सरकार द्वारा चलाई गई जन औषधि परियोजना के बारे में जागरूक करने के साथ साथ लोगों की आर्थिक बचत करने का उद्देश्य भी पूरा किया जा सकेगा।

Related posts: