सूर्यनगरी स्वच्छता से भी चमके- गुप्ता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूर्यनगरी स्वच्छता से भी चमके-गुप्ता।जोधपुर में आयोजित बैठक में प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के समृद्ध,स्वच्छ एवं विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए निकाय अधिकारियों एवं आमजन की दृढ़ इच्छाशक्ति अत्यंत आवश्यक है। यह विचार उन्होंने जोधपुर सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किए।
बैठक प्रारंभ होने से पूर्व राजेन्द्र पालीवाल एवं पदम सिंह कच्छवाह ने गुप्ता का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गुप्ता ने भी मोमेंटो भेंट कर आभार व्यक्त किया। बैठक में शहर के विभिन्न मंडलों के संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित थे। गुप्ता ने कहा स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है,अतः स्वच्छता से जुड़े कार्यों को ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित मॉनिटरिंग एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।
पिस्टल और जिंदा राउण्ड के साथ दो गिरफ्तार
सूर्य नगरी स्वच्छता में भी बने अग्रणी
गुप्ता ने कहा कि जोधपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है और सूर्य नगरी के नाम से विख्यात है। सभी को मिलकर स्वच्छता के मानकों पर कार्य करते हुए इसे स्वच्छता के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाना होगा। उन्होंने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियां अभी से प्रारंभ करने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस बार जोधपुर देश के स्वच्छ शहरों में अपना स्थान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक वार्ड में एक जिम्मेदार कर्मचारी नियुक्त किया जाए,अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण करें तथा नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से स्वच्छता के लक्ष्यों को प्राप्त किया जाए।
भीलवाड़ा एवं डूंगरपुर मॉडल अपनाने पर जोर
गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर जैसे अनुसूचित जनजाति जिले ने स्वच्छता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर प्रदेश में रोल मॉडल का स्थान प्राप्त किया है।भीलवाड़ा ने एसटी पी एवं गीले कचरे के प्रबंधन के माध्यम से आय के नए स्रोत विकसित किए हैं। उन्होंने इन मॉडलों को अपनाने पर बल दिया।उन्होंने शत-प्रतिशत घर-घर कचरा संग्रहण,कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, सूखे एवं गीले कचरे का पृथक्करण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान, खाली भूखंडों की नियमित सफाई तथा नियम उल्लंघन पर जुर्माना वसूली जैसे बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्य करने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर उपस्थित संयोजकों एवं सह-संयोजकों ने जोधपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश एवं देश में अग्रणी बनाने का संकल्प लिया। बैठक में राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन जोधपुर के संयोजक पदम सिंह कच्छवाह,सह- संयोजक हितेश व्यास एवं मनीष परिहार सहित शहर के सभी मंडल संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित थे।
