मातृ-पितृ दिवस मनाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मातृ-पितृ दिवस मनाया। सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल रातानाडा में मातृ-पितृ दिवस माता-पिता के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने के लिए मनाया गया। स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने माता-पिता को तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लेकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट किया।

एक बस्ती एक रात एक साथ तीन गाड़ियां चोरी

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पूजा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ-पितृ दिवस हमें याद दिलाता है कि माता-पिता केवल पालनकर्ता नहीं,बल्कि मार्गदर्शक और जीवनदाता है। जिनकी सेवा हमारा कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता की आज्ञा का पालन करने की सलाह भी दी।