एक बस्ती एक रात एक साथ तीन गाड़ियां चोरी
दुपहिया वाहन चोरों का आतंक -बाइक चोरी के एक दर्जन केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक बस्ती एक रात एक साथ तीन गाड़ियां चोरी।कमिश्ररेट में दुपहिया वाहन चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही है। रोजाना किसी ना किसी स्थान से दुपहिया वाहन चोरी हो रहे है। मगर पुलिस वाहन चोरों का पकडऩे में सफल नहीं हो रही है। एक ही रात में एक बस्ती से एक साथ तीन बाइक चोरी हो गई।प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र की यह घटना है। दो दिन के बीच में एक दर्जन दुपहिया वाहन चोरी केस पुलिस में दर्ज हुए है।
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि संजय गांधी कॉलोनी निवासी भंवरलाल पुत्र ताराचंद,माधाराम पुत्र चिमनाराम एवं दुर्गाराम पुत्र अचलाराम प्रजापत की बाइक रात के समय में उनके घरों के आगे खड़ी थी। जो सुबह उठने पर वहां नहीं मिली। एक साथ तीनों बाइक चोरी की एक संयुक्त रिपोर्ट अब प्रतापनगर सदर थाने में हुई है। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि जसवंत सागर बांध मंडोर निवासी दिनेश पुत्र बाबूलाल गहलोत अपनी बाइक लेकर मिनर्वा सेंटर पर आया था। जहां बाहर से कोई उसकी बाइक को चुरा ले गया।
भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि कटारड़ा बोरानाडा निवासी अपनी बाइक लेकर वीर तेजाजी मंदिर के पास आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि चांदणा भाखर ब्राह्मण कॉलोनी निवासी मगराज पुत्र प्रेमचंद सोनी की स्कूटी चोरी हो गई। उसने मनोज और संतोष स्कूटी चुराकर ले जाने का अंदेशा जताया।
रातानाडा पुलिस के अनुसार तिलावाड़ा बाड़मेर निवासी आकाश पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक पीडब्ल्यूडी कॉलोनी रोड से चेारी हो गई। उदयमंदिर पुलिस के अनुसार खेतानाडी मंडोर रोड निवासी मो. जाविद की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सोमदत्त पुत्र कैलाशचंद्र की बाइक उसके घर सैक्टर 18 ई से चोरी हो गई। कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि शिकारगढ़ स्थित सम्राट नगर निवासी सुमेरसिंह पुत्र तेजसिंह अपनी बाइक लेकर झालामंड स्थित मंडप गार्डन आया था। जहां से कोई उसकी बाइक को चुरा ले गया।
इधर सरदारपुरा पुलिस के अनुसार मेड़ती गेट के बाहर रहने वाला अब्दुल हमीद अपनी बाइक लेकर रेजीडेंसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल की तरफ आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि शास्त्रीनग पुलिस के अनुसा नवदुर्गा कॉलोनी झालामंड का राजेश पुत्र प्रभूराम पटेल अपनी गाड़ी लेकर न्यू पावर हाउस रोड सेक्टर 7 में आया था। जहां से उसकी गाड़ी चोरी हो गई।
