सड़क हादसे में युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में युवक की मौत। शहर के निकट बोरानाडा-तनावड़ा रोड पर किसी वाहन चालक की लापरवाही ने बाइक सवार की जान ले ली। मृतक के भाई की तरफ से अब बोरानाडा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
नवजात बच्ची का शव गड्ढे में डाला, श्वानों ने निकाला बाहर
बोरानाडा थाने के हैडकांस्टेबल जयसिंह ने बताया कि बाड़मेर जिले चौहटन स्थित अलसाणियों की ढाणी जूना लखवारा निवासी फूसाराम पुत्र जोगाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 37वर्षीय पदमाराम जाट अपनी बाइक से बोरानाडा-तनावड़ा रोड पर निकल रहा था। तब किसी अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। उसके भाई को एंबुलैंस 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।
