मोती चौक इलाके में बेतरतीब खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने हटाया
आवागमन में हुई सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भीतरी शहर में बार-बार जाम लगने से यहां से गुजरने वालों व यहां के व्यापारियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति मोती चौक इलाके के लेडीज मार्केट में हो रही थी,बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों ने इस जाम पर कोड़ में खाज का काम किया है।
यहां के व्यापारी सदस्य रमेश भोजवानी ने यहां कई महीनों से यातायात में बाधक बने महीनों से जमे लोडिंग टैक्सी,ठेले और सवारी टैक्सियों से होने वाली परेशानी की की शिकायत ट्रैफिक पुलिस के हिम्मत सिंह से की। उन्होंने इस परेशानी को समझ कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए यहां जमे रहने वाले लोडिंग,टैक्सी,ठेलों को हटाया,कईयों के चालान काट कर उन्हें हिदायत दी ही।
हरि शंकर वर्मा बने रेलवे बोर्ड के सदस्य
इससे यहां महीनों से बिगड़ी समस्या का समाधान होने से यहां जाने वाले आमजन को सहूलियत होने लगी।उन्होंने कहा कि एसी कार्रवाई समय समय पर की जाती रहेगी,ताकि सभी को आने जानी की सुविधा हो सके।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

