Doordrishti News Logo

5.5 किलो डोडा चूरा बरामद, युवक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),5.5 किलो डोडा चूरा बरामद, युवक गिरफ्तार।कमिश्नरेट जिला पश्चिम में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.5 किलो डोडा चूरा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर युवक से पूछताछ कर रही है।

कमिश्ररेट पुलिस ने चलाया मुल्जिमों के खिलाफ चैकिंग अभियान

सूरसागर थाना सीआई हरीशचंद्र सोलंकी के अनुसार पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश,डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल,एडीसीपी रोशन मीणा के निर्देश पर एसीपी प्रतापनगर रविंद्र कुमार बोथरा की देखरेख में मंगलवार सुबह एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट में चालानशुदा मुलजिमानों के घरों पर दबिश देकर सघन चैकिंग की गई। इस दौरान कालीबेरी क्षेत्र में चालानशुदा हनुमान बिश्नोई के घर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके रिश्तेदार श्याम बिश्नोई के कब्जे से कुल 5.5 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया। मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026