Doordrishti News Logo

माय भारत पोर्टल पर बजट क्वेस्ट 2026 प्रश्नोत्तरी शुरू

विजेता युवाओं को मिलेगा प्रधान मंत्री के समक्ष विचार साझा करने का अवसर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),माय भारत पोर्टल पर बजट क्वेस्ट 2026 प्रश्नोत्तरी शुरू। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए बजट क्वेस्ट 2026 क्विज लॉन्च किया गया है। जहां जिले के युवा बजट 2026 से संबंधित प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकेंगे।

प्रथम चरण में माय भारत पोर्टल पर 3 फरवरी से शुरू होने वाले बजट क्वेस्ट प्रश्नोत्तरी में युवाओं को इस वर्ष के बजट संबंधी 30 सवालों के जवाब देने होंगे। दूसरे राउंड में युवाओं को संबंधित चुनिंदा 8 विषयों में से किसी एक विषय पर माय भारत पोर्टल पर निबंध प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय राउंड में युवाओं को वित्तीय विषयों पर पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त होगा।

इसके उपरांत प्रत्येक राज्य से चयनित विजेता युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा,जहां युवाओं को बजट @2026 एवं विकसित भारत बजट के संबंध में नवाचारों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

कमिश्ररेट में 24 वाहन चालकों का ड्रंक एंड ड्राइव में बनाया चालान

माय भारत केंद्र जोधपुर के उपनिदेशक राजेश चौधरी ने बताया कि माय भारत पर आयोजित होने वाला यह अभिनव कार्यक्रम बजट @ 2026 के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने की पहल है। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए युवाओं को www.mybharat.gov.in पोर्टल अथवा माय भारत ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। क्विज की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026