कैफे में फ्रेशर पार्टी में भिड़े सीनियर और जूनियर छात्र
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे में फ्रेशर पार्टी में भिड़े सीनियर और जूनियर छात्र। शहर के कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास एक कैफे में फ्रेशर पार्टी में छात्रों के बीच विवाद होने पर जमकर झगड़ा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और हंगामा मचा रहे छात्र छात्राओं को थाने ले गई।
छह दिन से पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी,सबूतों से छेड़छाड़ का संदेह गहराया
जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय हाउसिंग बोर्ड के विद्यार्थियों ने कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के नजदीक एक मॉल में स्थित रेस्टोरेंट में फ्रेशर पार्टी और एक छात्र का बर्थडे पार्टी करने का कार्यक्रम तय किया था। इस पार्टी में सीनियर स्टूडेंट्स को नहीं बुलाने पर नाराजगी चल रही थी। आज पार्टी का आयोजन था। तब वहां सीनियर स्टूडेंट के पहुंचने के बाद विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर शास्त्री नगर थाना प्रभारी जुल्फिकार अली टीम के साथ साथ वहां पहुंचे और वहां मौजूद छात्र छात्राओं को थाने ले गए। बाद में समझाइश कर घर भिजवाया गया।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

