आदर्श नगर में देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

वरिष्ठ नागरिकों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
सामूहिक राष्ट्रगान से गूंजा आदर्शनगर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आदर्श नगर में देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित 20-ई सेक्टर के आदर्श नगर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सोमवार प्रातः 10 बजे सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पार्क में कॉलोनी के पांच वरिष्ठ नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। तिरंगे को सलामी के साथ सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।

आयोजन समिति के अनुसार आदर्श नगर में राष्ट्रीय महापर्व 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार 26 जनवरी को बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। प्रातः 10 बजे कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक बृजेश कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अशोक सोनी,आनंदलाल माथुर, आरसी जैन,सुरेश पुरोहित ने मिलकर राष्ट्रीयध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रीय गान गा कर तिरंगे को सलामी दी गई।

इसके बाद स्थानीय बच्चों ने देश भक्ति के गीत,कविताएं,गणतंत्र के महत्व को इंगित करते हुए अपनी रचाएं सुना कर राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रगाढ़ किया। बच्चों में महिमा और प्रिंशु ने नृत्य की प्रस्तुति दी।अपूर्वा अग्रवाल,वेदांशी,आरव चौधरी ने गणतंत्र पर स्पीच दी।कियाँसी भरत थानवी ने कविता सुना कर तालियां बटोरी। कॉलोनी के कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी देश भक्ति के तराने गा कर माहौल को देश प्रेम से जोड़ने में महती भूमिका निभाई। इस अवसर पर आदर्श नगर की महिलाओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत सामूहिक गीत सुना कर देशभक्ति के जज्बे को और भी प्रगाढ़ कर दिया।

संविधान एवं देशभक्ति से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण: प्रो शुक्ल

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामना देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कॉलोनी में राष्ट्रीय पर्व मनाए जाने को एक अच्छी परम्परा बताते हुए संस्कृत में देश भक्ति की कविता की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अशोक सोनी ने कहा कि यहां ‘गण’ तो बहुतायत में हैं अब ‘तंत्र’ को मजबूत करना होगा,तभी सच्चे मायने में गणतंत्र की सार्थकता होगी। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामना और बधाई दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आनंद लाल माथुर,आरसी जैन,सुरेश पुरोहित ने भी संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। अंत में सभी को लड्डू वितरित किए गए।

मारवाड़ पेडियाट्रिक सोसाइटी के डॉ.रमेश बाहेती बने अध्यक्ष

पूर्व में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का बैज,अंगवस्त्र और तिरंगा कैप पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आदर्श नगर के वरिष्ठ नागरिक,वरिष्ठ महिलाएं, युवाशक्ति तथा बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संजय माथुर,नवीन रॉय,राजकुमार अठवानी, कैलाश जाखड़,आरके गांधी,दिशांत भार्गव,गिरधर केसवानी,गिरीश कृपलानी तथा बच्चों का विशेष सहयोग रहा।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में आकर्षक रोशनी

इससे पूर्व रविवार सायं गणतंत्र दिवस की सभी आवश्यक तैयारियां की गई,आदर्श नगर स्थित पार्क को तिरंगे झंडियों,गुब्बारों से सजाया गया,जिसमें कॉलोनी के बच्चे सर्वज्ञ,वैदिक, मयंक, प्रिंशु,महिमा और आरव चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। यहां पर एक तिरंगा सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था,जिसमें लोगों ने सेल्फी लेकर आज के इस दिन की स्मृतियां अपने मोबाइल में संजो कर ले गए। अंत में सभी को लड्डू वितरित किए गए।


विज्ञापन के लिए आप 9414135588 पर संपर्क कर सकते हैं