भूतनाथ मंदिर में निकाली तिरंगा रैली
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भूतनाथ मंदिर में निकाली तिरंगा रैली।शहर के भूतनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को वरिष्ठ नागरिकों के सानिध्य में तिरंगा रैली निकाली गई। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को भूतनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में वरिष्ठ जनों के सानिध्य में युवा,महिला,पुरुषों व बच्चों ने साथ में मिलकर हर्षोल्लास से तिरंगा रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में तिरंगे की शान में देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक गीतों और नृत्य की प्रस्तुति के साथ गणतंत्र की महिमा संबंधी विचार व्यक्त किए गए। रैली रूप में जब सभी ने मिलकर कदम ताल करते हुए एक सुर में राष्ट्र भक्ति गीतों के साथ नृत्य किया तो देशप्रेम का माहौल नजर आया।
वॉक एन्ड रन में उत्साह से लिया भाग
इस अवसर पर प्रो जहूरखां मेहर,बंशीधर जोशी,नरेंद्र सिंह,गोपीकिशन बोहरा,जुगल किशोर बोहरा,रूपकिशोर,ओम,आनंद सी पुरोहित,सुनील पुरोहित ढबसा,कन्हैया लाल,आनंद जोशी,विपिन राघवानी, अनिल पुरोहित,आनंद पुरोहित भीम, अनिल बोहरा,श्याम,सीमू,भूतनाथ मित्र मंडली,सेवार्थ टीम,मारवाड़ सोशियल मीडिया से जुड़े सभी लोग उपस्थित थे। इसी कड़ी में 26 जनवरी 26 को तिरंगा उत्सव जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

