Doordrishti News Logo

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

  • फूलेराव चौराहा कार से दुर्घटना का मामला
  • घायल हुआ युवक अहमदाबाद रैफर
  • एक और साथी की तलाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब। शहर के फूलेराव चौराहा के पास में शुक्रवार की अलसुबह कार चालक की लापरवाही से स्कूटी सवा दो युवक उछल कर गिर गए थे। एक की दर्दनाक मौत हो गई थी और उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया था। घायल युवक को आज अहमदाबाद रैफर कर दिया गया। कार से उतर कर भागे दो में से एक युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार चालक को भी कोर्ट में पेश किया गया।

महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि शुक्रवार की अलसुबह चार बजे के आस पास हाईस्पीड कार के चालक ने फूलेराव चौराहा के पास में स्कूटी सवार दो युवकों चपेट में ले लिया था। जिससे उस पर सवार मोहम्मद अमान की दर्दनाक मौत हो गई थी और उसके साथ बैठा रेहान उर्फ नानू बुरी तरह घायल हो गया था।

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

थानाधिकारी देवड़ा ने बताया कि आरोपी स्वीफ्ट कार चालक माता का थान निवासी रवि चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया था।जबकि कार उसे उतर कर उसके दो साथी राहुल पंचारिया और भरत उतर भाग गए थे। शनिवार को राहुल पंचारिया को दस्तयाब कर लिया गया। रेहान को उपचार के लिए अहमदाबाद रैफर किया गया है।

गौरतलब है कि कार चालक जब पावटा से होकर तेज स्पीड से निकला तब पुलिस ने संदिग्ध मानकर पीछा किया था। आगे जाकर कार ने उक्त स्कूटी सवार युवकों को चपेट में ले लिया था और तकरीबन 100-150 फीट तक घसीट गए थे।

Related posts:

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर

April 30, 2026

निजी अस्पताल में महिला की मौत: परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

April 29, 2026

सामने से नील गाय आई पीछे से बोलेरो कैंपर ने मारी टक्कर बाइक सवार चाचा की मौत

April 29, 2026

चौपासनी स्कूल परिसर में चोरी की नीयत से घुसे बाइक सवार

April 29, 2026