संसदीय राजभाषा समिति ने किया जैसलमेर में निरीक्षण

  • संसदीय राजभाषा समिति (दूसरी उप समिति) का जैसलमेर दौरा
  • राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया विशेष बल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संसदीय राजभाषा समिति ने किया जैसलमेर में निरीक्षण। संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति ने गुरुवार को जैसलमेर में राजभाषा हिंदी के क्रियान्वयन से संबंधित कार्यों के निरीक्षण हेतु बैठक आयोजित की। सांसद (लोक सभा) एवं उपाध्यक्ष,संसदीय राजभाषा समिति बैठक में लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों सहित विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान समिति ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर,जैसलमेर एवं बीकानेर मंडलों तथा मुख्य कारखाना,जोधपुर बीकानेर में किए जा रहे राजभाषा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित राजभाषा विषयक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

समिति द्वारा भारतीय खाद्य निगम, जोधपुर;भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड,जोधपुर; मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय,बीकानेर; स्टेशन अधीक्षक कार्यालय,जोधपुर एवं जैसलमेर;मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,जोधपुर एवं बीकानेर; टिड्डी नियंत्रण सह एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र,श्रीगंगानगर, बीकानेर एवं जोधपुर तथा आकाशवाणी,जोधपुर की राजभाषा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया।

जोधपुर मंडल में टीडीएस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

समिति के सदस्यों ने विभागीय पत्राचार,अभिलेखों,वेबसाइटों एवं जनसंपर्क गतिविधियों में हिंदी के प्रयोग की जानकारी ली तथा राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिंदी का प्रभावी प्रयोग प्रशासन को अधिक जनोन्मुखी बनाता है और इसे दैनिक कार्यों में प्राथमिकता के साथ अपनाया जाना चाहिए। बैठक के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। समिति ने प्रशिक्षण, प्रोत्साहन एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।

निरीक्षण बैठक में समिति के संयोजक,सांसद उज्ज्वल रमण सिंह,शंकर लालवानी,डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी,संजयओबा लीशेम्बा,डॉ. अनिल सुखदेवराव बोंडे,हरिभाई पटेल, कुलदीप इंदौरा,तंगेला उदय श्रीनिवास एवं जिया उर रहमान उपस्थित थे। रेलवे बोर्ड से सुधि कुमार,राजभाषा निदेशक रेलवे बोर्ड वी सुगुणा,वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी शिवेंद्र मोहन,मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी,मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीना,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव तथा सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026

जोधपुर में वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 पर 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान

September 14, 2026

भाजपा कांग्रेस को 44 -44 और 11सीटें निर्दलीय खाते में 1 का परिणाम बांकी

September 14, 2026

अब तक जारी परिणाम में भाजपा 25 पर,22 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय विजेता

September 14, 2026

पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई मतगणना

September 14, 2026

100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

September 14, 2026

राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया: पूनिया

September 14, 2026

निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

September 14, 2026

ऑनलाइन लिंक भेजकर व्यवसायी के खाते से उड़ाए 71 हजार रुपए

September 14, 2026